May 22, 2026
IMG-20241013-WA0105

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आड़सर में मनाया विजयदशमी उत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मोमासर खंड के मंडल आडसर में रविवार को विजयदशमी उत्सव मनाया गया। संघ के 99 वर्ष पूर्ण होने तथा शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया व शस्त्र पूजन किया गया। पथ संचलन माताजी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गांव की मुख्य गलियों से कदम  मिलाते हुए निकला जिससे गांव में काफी उत्साह निर्माण हुआ। जगह-जगह गांव वालों के द्वारा संचलन का फूलों से स्वागत किया गया। संचलन के पश्चात सार्वजनिक कार्यक्रम का संपत जगदंबा भवन में हुआ। सार्वजनिक कार्यक्रम में खंड संघ चालक शिवरतन, मुख्य अतिथि अजयराज तथा मुख्य वक्ता संघ के विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार उपस्थित रहें। प्रदीप कुमार ने संघ के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पंच प्रण के ऊपर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व के भाव का जागरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में सब को स्मरण करवाते हुए प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

धूमधाम से रवाना हुआ ऊपनी से सालासर पैदल संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालाजी के जयकारे और उत्साह व जोश में झूमते श्रद्धालु, ये नजारा नजर आया गांव ऊपनी में शनिवार को सालासर पैदल यात्री संघ रवानगी का। संघ की ये 21 वीं फेरी होगी व अनेक युवा पैदल यात्री के रूप में शामिल हुए है। इस मौके पर सरपंच रामेश्वरलाल, पूर्व सरपंच हरुराम गोदारा, मंगलाराम गोदारा, पीथारामम गोदारा, उदाराम गोदारा, मोहनराम गोदारा, रामनारायण मास्टर, भगवानराम गोदारा ने संघ को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस दौरान गांव में उत्साह छाया रहा व ग्रामीणों ने पदयात्रियों को गांव की कांकड़ तक आकर विदा दी।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 3,350 लोगों ने पिया काढ़ा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ ही इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के उद्देश्य से दुलचासर गांव के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में लगे दो दिवसीय विशाल क्वाथ शिविर में 3350 लोगों ने आयुर्वैदिक काढ़ा पिया। शिविर के पहले दिन शनिवार को 1750 लोगों ने तथा रविवार को दूसरे दिन 1600 लोगों को क्वाथ (काढ़ा) पिलाया गया। औषधालय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जे.पी.चौधरी ने बताया कि आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार वर्तमान समय (शरद ऋतु) में डेंगू व अन्य मौसमी बुखार में बचाव एवं उपचार के लिए पित्तशामक चिकित्सा में क्वाथ आवश्यक उपचार है। इसलिए औषधालय में दो दिन के लिए मुस्तक, पाठा, पर्पटक, किरातिक्त, गुडुची, द्राक्षा, खजूर आदि पित शामक औषधियों से युक्त ज्वरनाशक क्वाथ तैयार करके लोगों को पिलाया जा रहा  है, ताकि आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। यह शिविर भामाशाहों और स्वयंसेवकों के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर में देवीलाल छरंग, श्रीभगवान नाई, धर्मेंद्र  स्वामी, श्रवण सारण, अशोक सुथार,  प्रियेश,मनोज  नाई, राजू  सोनी, छगन मुन्धङा, विजय बाहेती, गुलराज, जयनारायण, भागीरथ स्वामी, नीतेश, जेठाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया है। इसके साथ ही डॉ.चौधरी ने घरों में एवं आसपास मच्छरों के पनपने की संभावना समाप्त करने के लिए रुके जलस्त्रोत जैसे कूलर, फ्रिज ट्रे आदि साफ़ रखने व घरों में साफ़ सफाई रखकर अपने जीवन में आयुर्वेद दिनचर्या अपनाने की प्रेरणा दी।