May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-10-13 at 21.04.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2024। हाइवे पर सड़क किनारे चल रहें एक पदयात्री को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पदयात्री 17 वर्षीय योगेश पुत्र श्रवणसिंह निवासी मालपुरा, रतनगढ़ देशनोक दर्शन के लिए पैदल जा रहा था। सातलेरा से दो किलोमीटर श्रीडूंगरगढ़ की ओर सामने से आ रही गाड़ी ने इसे टक्कर मार दी। डॉ. अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे व घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में ईलाज किया जा रहा है व घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।