May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2024। क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। गांव जाखासर नया की रोही में इसी गांव के पूर्व सरपंच 55 वर्षीय गुलाबसिंह पुत्र कल्याणसिंह आज सुबह अपने खेत में बूस्टर चलाने गए। वे बूस्टर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। उनके परिजन तुरंत उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने पूर्व सरपंच को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सहित गांव के अनेक ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। विदित रहें गुलाबसिंह वर्ष 2000 से 2005 तक सरपंच कार्यकाल में रहें थे। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।