May 22, 2026
00000000000000000000

पूनरासर में शरद पूर्णिमा मेला कल, भक्तों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर धाम में दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला बुधवार से प्रारंभ होगा। श्रीपूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट ने मेले की तैयारियां धूमधाम से शुरू कर दी है। गुरूवार को बाबा का विशाल मेला भरेगा। यहां बाबा की विशेष पूजा ज्योत दर्शन व महाआरती के आयोजन होंगे। मंदिर परिसर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर की विशेष सजावट व बाबा के श्रृंगार के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। वहीं श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट, सावित्री भवन, हनुमान भोजनालय, जयराम धर्मशाला में विशेष आयोजनों की तैयारियां की जा रही है। वहीं बता देवें श्रीडूंगरगढ़ से पदयात्री संघ भी पूनरासर पैदल जाएंगे तथा सेवा संघ द्वारा मार्ग में सेवाएं भी दी जाएगी।
चयन बोर्ड ने 68 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चयन बोर्ड ने सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जून 2026 तक की परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है। कैलेंडर में 68 भर्ती परीक्षाएं और परिणाम की तारीख है। कैलेंडर में 22 से 24 अक्टूबर तक हो रही सीईटी सीनियर सेकंडरी के परिणाम की तिथि भी जारी की गई है। पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, लाइब्रेरियन और अगली सीईटी की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है।
नहीं बदलेगा शिक्षक भर्ती पैटर्न, रीट के बाद एक और परीक्षा होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के पैटर्न की समीक्षा करने की बात कही थी, लेकिन अब रीट की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि भर्ती के पैटर्न में फिलहाल कोई बदलाव के आसार नहीं है। यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के जरिए ही होगी। रीट की पात्रता प्राप्त करने वालों को एक और परीक्षा से जुजरना पड़ेगा। पिछले दिनों रीट को लेकर हुई बैठक में भी अध्यापक भर्ती के पैटर्न को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी इस बात के संकेत दिए कि फिलहाल अध्यापक भर्ती के पैटर्न में बदलाव को लेकर कोई मंथन नहीं चल रहा है।