






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2024। गांव की रोही में खेत के पास ही एक जने को घेरकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति पत्नी सहित तीन के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। सेरूणा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बींझासर निवासी 38 वर्षीय दौलतराम पुत्र मामराज जाट ने इसी गांव के कानाराम पुत्र गोधुराम जाट व उसकी पत्नी सहित कानाराम के भाई केसराराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बींझासर की रोही में उसे घेर लिया व उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।




