






शराब बंदी पर अड़े ग्रामीणों का धरना जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में ग्रामीण एक स्वर में शराब का ठेका बंद करवाने की मांग कर रहें है। इसी मांग को लेकर समाज सुधारक एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य के निर्देशन में 46 वें दिन गुरूवार को धरना लगातार जारी रहा। धरना स्थल पर मौजूद युवाओं ने प्रशासन की विरोध करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार व प्रशासन उनके धैर्य की परीक्षा ले रहा है और हम संकल्पबद्ध होकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे है। धरने पर सांवरमल सहू, मुन्नीराम, मामराज, लेखराम, रामलाल, भींवाराम, कुशलाराम मेघवाल, बलबीर, किशन चोटिया बैठे। विदित रहें 46 दिन से धरनार्थियों ने गांव में शराब का एक पव्वा भी बिकने नहीं दिया है ऐसे में गांव की मातृशक्ति भी धरनार्थियों का समर्थन कर रही है।

जीएसएस का कार्य प्रारंभ करवाने के लिए धरना जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 132 केवी जीएसएस राजपुरा का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने के लिए पूनरासर के किसानों ने 22 वें दिन धरना जारी रखा। धरने पर गुरूवार को उत्तमनाथ सिद्ध, श्रवण नाथ, मनोज, प्रकाश, मनसनाथ, रमेश मौजूद रहें व बिजली विभाग द्वारा सुनवाई करने की मांग की।

ट्रोमा का शुरू हो निर्माण, धरनार्थियों ने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय के समक्ष ट्रोमा सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति सदस्यों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनार्थियों ने संकल्प को दोहराते हुए आमजन को धरने से जुड़ने की बात कही।





