






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में बुधवार को धनतेरस के मौके पर नए नोटों की बारिश हुई। यहां एसबीआई की मुख्य शाखा द्वारा नए नोटों का मेला लगाया गया एवं 513 बैंक के उपभोक्ताओं को नए नोटों की 10, 20, 50, 100, 200, 500 रुपए के नोटों की गड्डियां दी गई। नए नोट पाने के बाद बाजार के व्यापारी उपभोक्ता खासे उत्साहित हुए एवं अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों पर आने वाले ग्राहकों के साथ लेन-देन में नए नोटों का प्रयोग किया। इससे त्यौंहार के मौके पर बाजार में रौनक बढ़ गई एवं लोगों ने अपनी खुशियों के साथ खरीददारी की। क्षेत्रवासियों ने एसबीआई की इस पहल के लिए ब्रांच प्रबधंक राकेश ओला सहित पूरे स्टाफ का आभार जताया। विदित रहे कि एसबीआई द्वारा श्रीडूंगरगढ़ ब्रांच के नवीनीकरण, अवकाश के दौरान विशेष रूप से एटीएम भरने, त्वरित कार्य प्रणाली, युवा उद्यमियों को लोन, केसीसी सेवाएं आदि में कई नवाचार किए गए है एवं क्षेत्रवासी एसबीआई के लिए खासे उत्साहित है।




