






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2024। राजस्थान सरकार के सीएमओ द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता के निर्देशों के बाद भी ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए 6 दिन में एक पत्र जारी हुआ है। पत्र अभी दानदाता परिवार को नहीं मिला है। राजस्थान सरकार का ये हाल बेहाल जिला बीकानेर में है। खबर बस यही है, की सीएमओ ने जल्द से जल्द नया एमओयू करने को कहा था और 6 दिनों में अब सीएमएचओ ने श्रीडूंगरगढ़ के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को जयपुर से आए पत्र का संदर्भ देते हुए एमओयू करने के लिए निर्देशित किया है। लेकिन मजे की बात यह है कि जहां सीएमओ ने गत सरकार द्वारा निकाली गई स्वीकृति एवं उस समय दानदाता परिवार द्वारा दी गई सहमति शपथ पत्र के अनुसार नया एमओयू करने को कहा था वही 6 दिनों बाद श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे पत्र में जयपुर से आए पत्र के साथ साथ भूतल पर पार्किंग, अन्य सुविधाएं, चारदीवारी, भराई कार्य सहित नया एमओयू करवाने को कहा गया है। नए एमओयू में तकरीबन लगात 40.42 करोड़ रुपए की आंकी गई है। इस निर्देश के साथ साथ सीएमएचओ द्वारा दिए गए पत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा भूमिगत जल रिचार्ज की व्यवस्था के साथ पार्किंग, प्रयोगशाला, स्टोर आदि के निर्माण के लिए उचित माने जाने का पत्र भी साथ में संलग्न किया है। वहीं अभी तक इस पत्र के संबंध में दानदाता परिवार को कोई सूचना नहीं मिली है।



