






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना खतरनाक प्रसार की ओर बढ़ रहा है और अब नागरिकों को सावधान हो जाने की जरूरत है। कोरोना ने आज श्रीडूंगरगढ़ में 32 पॉजिटिव के साथ धमाका किया। कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक की मेन ब्रांच की एक महिला कर्मचारी पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। तथा बैंक मैनेजर मुकेश जांगिड़ ने आगामी दो दिन के लिए बैंक को बंद रखने की घोषणा की है। जांगिड़ ने सभी ग्राहकों ने 2 दिन बाद ही बैंक आने की बात कहते हुए बैंक के सभी कर्मचारियों को उन्होंने होम आइसोलेट होने के निर्देश दिए है। आज एक्सिस बैंक में फिर से एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है और तहसील परिसर में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया। अब क्षेत्र के हालात यह है कि कस्बे के बाजार, सरकारी दफ्तर, बैंक सभी जगह कोरोना ने अपनी पहुंच बना ली है। कस्बे सहित गांवों में भी कोरोना ने प्रवेश कर लिया है। अब क्षेत्र के नागरिकों को सावधान होने की जरूरत है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने अपील की है कि सभी नागरिक मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं। क्षेत्र में पांच मौतों के बाद कोरोना के कदम रूक जाएं इसी आशा के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी सभी क्षेत्र वासियों से ये अपील करता है कि नागरिक कोरोना से बचाव के लिए सचेत हो जाएं व अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाले।



