May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2024। सनातन संस्कृति का आधार गौवंश है। वर्तमान समय में प्रति परिवार को संवेदनशीलता के साथ गौसेवा से जुड़कर इसे बचाने का संकल्प लेना होगा। केवल गौपालक ही नहीं गौवंश के प्रति जिम्मेदारी हम सबकी साझा रूप से है। ये विचार विधायक ताराचंद सारस्वत ने ओसवाल पंचायत भवन के सभागार में व्यक्त किए। यहां माँ दुर्गा गौमाता सेवा संघ का 50 हजार रेडियम बेल्ट, गाय के सींगो के लिए रेडियम स्टीगर व स्वयंसेवकों के लिए नि:शुल्क जैकेट वितरण की सेवा आज प्रारंभ हुई। सारस्वत ने संघ के इस कार्य की सराहना करते हुए इसमें सहयोग देने वाले दानदाताओं का आभार जताया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने गौवंश के लिए दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी बेल्ट, स्टीगर गौवंश की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी पूर्वक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान मंच पर संघ के संयोजक प्रेमप्रकाश कुंडलिया, गौधन मित्र बीकानेर से महेंद्र जोशी, राजस्थान न्यायिक सेवा में नवचयनित न्यायाधीश महिमा दुगड़ भी मौजूद रही। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कुंडलिया ने संघ के सुरेन्द्र सुराणा, कोलकात्ता, मुदित नाहर सहित सभी का आभार जताते हुए संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शशि सुराणा ने किया। कार्यक्रम महावीर अड़ावलिया, गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, लीलाधर बोथरा, अशोक बैद, रमाकांत धानुका, अंकिता धानुका, निर्मल कुसुम पुगलिया, बिमल नाहर, सुरेन्द्र, खीमराज बाना, हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक नागरिक शामिल हुए। सभी ने गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट पहना कर अभियान प्रारंभ किया।