






80 वर्षीय माँ ने दो बेटों पर लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक 80 वर्षीय माँ ने बज्जू थाने में अपने दो बेटों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। सोफरो की ढाणी, सेवड़ा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्गा केशुदेवी पत्नी ईमरताराम ब्राह्मण ने अपने दो बेटों पर आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया 14 नवबंर को उसके बेटे मघाराम व जेठाराम ने उसके साथ मारपीट की व उसके खाते से रूपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल झंवरलाल को दी है।
महिला को कैंपर से मारी टक्कर, धमकाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में बंगलानगर वार्ड 1 निवासी संतोष पुत्र रामस्वरूप विश्नोई ने जान से मारने की नियत से कैंपर गाड़ी से टक्कर मारने, पत्थर व सरिया लेकर पीछा करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रामदयाल बेनीवाल, जयकिशन, भंवर, रिछपाल, बजरंग, ओमप्रकाश, रूपाराम सहित 7-8 अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को रात 9.10 बजे मुरलीधर कॉलोनी में उसके घर के पास ही आरोपियों ने उसे कैंपर गाड़ी से टक्कर मारी, पीछा किया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रवणदास संत को दी है।
बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवारों ने तोड़ी चैन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में गांधी चौक निवासी 60 वर्षीय मोहनलाल पुत्र तोलाराम भंसाली ने दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को उसकी 100 वर्षीय माता घर के बाहर चौकी पर बैठी थी। तभी एक बाईक पर दो सवार लड़कों ने अचानक उनके पास आकर गले में पहनी सोने की चैन तोड़कर ले भागे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाचं एएसआई हरसुखराम को दी है।
घर में घुसकर दो जनों ने चैन व झूमके छीने, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में हनुमान वाटिका के निकट रहने वाली 70 वर्षीय मैना देवी पत्नी सुभाषचंद्र अज्ञात के खिलाफ मामला दज्र करवाते हुए पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसे व बुजुर्गा के गले से सोने की चैन व कान के झूमके छीनकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मूलाराम को सौंप दी है।
पिकअप चालक ने की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में सर्वोदय बस्ती निवासी सलीम सोलंकी पुत्र मोहम्मद सदीक सोलंकी ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की शाम 6.24 बजे उसे एक पिकअप द्वारा टक्कर मारने व उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ईश्वरराम को दी है।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिकअप चालक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में शेरपुरा महाजन निवासी धोलगर पुत्र कानगर गुसाईं ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके चाचा लालगर शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपनी गाड़ी रोड के साईड में खड़ी कर टायर बदल रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे पिकअप के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामनिवास को दी है।
घर में घुसकर की मारपीट, 6 के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में भीखनेरा गांव के निवासी देवीलाल पुत्र सहीराम नाई ने मूलाराम पुत्र डूंगरराम, साहबराम पुत्र भागीरथ, रामेश्वरलाल गोदारा, मदनलाल धतरवाल, मदनलाल राड, सतपाल राड के खिलाफ 14 नवंबर की रात 11 बजे आरोपी उसके घर में घुसे। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। मौके पर आए उसके बेटे से भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को दी है।
राजकार्य में बाधा का मामला, किया आर्मी जवान को गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में रानी बाजार, कोटगेट बीकानेर निवासी विजयपाल पुत्र लक्ष्मणराम विश्नोई ने पांचू निवासी श्रीराम पुत्र मोटाराम जाट सहित दो तीन अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को आरोपियों ने बीच रास्ते में एकराय होकर थाप मुक्कों से मारपीट की, वर्दी फाड़ दी, नेम प्लेट तोड़ी दी, राजकार्य में बाधा उत्पन्न की, मौका पर एसआई जीतराम व सार्थियों ने छुड़वाने का प्रयास कि तो महिला कांस्टेबल के साथ धक्का मुक्की की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हनुवंत सिंह को दी है।




