






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के झंवर बस स्टैंड पर लावारिस हालात में रोते हुए मिली 10 साल की बालिका की माँ मिल गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तारानगर से श्रीडूंगरगढ़ अपने रिश्तेदारी में हुई गमी में शिरकत करने परिवार आया था। बिग्गाबास में स्थित इस घर से यह बच्ची निकल गयी और हाइवे पर झंवर बस स्टैंड पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर बच्ची के निकलने पर परिजनों ने भी तलाश शुरू की। टेक्सी चालक सोनू द्वारा बच्ची को थाने पहुंचाया गया और वहां चाय की दुकान करने वाले महबूब ने भी बच्ची के फोटो बिग्गाबास में वायरल कर उसके परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया गया। आखिर बच्ची की माँ मिल गयी और थाने पहुंच कर बच्ची को अपने साथ ले गयी। बच्ची की माँ ने टेक्सी चालक सोनू का आभार जताया।



