






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2020। आज राजस्व दिवस पर माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाहेती ने उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी को पौधा देकर बधाई दी। चौधरी ने उपखंड कार्यालय परिसर में स्टॉफ सहित पौधे लगाएं। दिव्या चौधरी ने राजस्व दिवस की बधाई देते हुए सभी पटवारियों एवं उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय के स्टाफ को प्रतिवर्ष कम से कम 5 पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। पौधरोपण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा, माकपा शहर इकाई अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाहेती, विधायक कार्यालय प्रतिनिधि चुनीलाल टाडा, संदीप चौधरी, गौरव टाडा एवं बड़ी संख्या में गिरदावर ,पटवारी, व उपखंड व तहसील कार्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा।






