May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-24 at 12.29.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवंबर 2024। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व व सेवा भाव पैदा करती है। मैं स्वयं एनसीसी कैडेट रहा हूं और विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे मिला अनुभव मेरे लिए अनमोल है। ये बात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 116 वें संस्करण में कही। उन्होंने रविवार 24 नवंबर को एनसीसी दिवस पर मन की बात में एनसीसी के बारे में विस्तृत चर्चा की। मोदी ने कहा कि आज का दिन बड़ा खास है। एनसीसी का नाम आते ही हमें स्कूल, कॉलेज के दिन याद आ जाते है। विधायक लोक सेवा केंद्र में विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। विधायक सारस्वत ने कहा कि ये कार्यक्रम प्रेरणादायक होने के साथ ज्ञानवर्द्धक भी है। हमें अपनी संस्कृति व अपने देश से जोड़ने वाली सार्थक चर्चा मन की बात में होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न विषयों विस्तृत चर्चा करते है जिससे जनता भी उनसे जुड़ती है। कार्यक्रम में भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, भाजूमो जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनियां, विप्र फाउंडेशन के आईदान पारीक, लीलाधर सारस्वत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि समुद्र सिंह, हनुमान डूडी, हनुमान राईका, भोल गिरी, रजनीकांत सारस्वत, हरिशंकर पुरोहित बिग्गा, भगवान सिंह लखासर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ सुनी मन की बात।