






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2024। क्षेत्र में गांव गांव पहुंच कर कानून यात्रा के माध्यम से नए कानूनों व अधिकारों की जानकारी देकर आमजन को जागरूकता की रोशनी से न्याय की उम्मीद जगाने का प्रयास करने का संकल्प युवा एडवोकेट अनिल धायल ने लिया है। धायल ने बताया कि अपने हक व अधिकारों की जानकारी नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में आमजन व विधार्थियों को क़ानून से सबंधित विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ ही समय पहले केंद्र सरकार द्वारा पुराने कानूनों में फेरबदल कर नए क़ानून लागू कर दिए गए है। ऐसे में भारतीय संविधान दिवस 2024 से 2025 तक एक लाख लोगों तक नए कानूनों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। धायल ने बताया कि आमजन, महिलाओं व बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए क़ानून यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद आज भी आमजन को क़ानूनों की जरूरी जानकारी भी नहीं है और अपने हक व अधिकारों से अनभिज्ञ होने के कारण न्याय से वंचित रह जाते हैं। इस दिशा में काम करते हुए केंद्र सरकार ने भी ब्रिटिश काल से चले आ रहे पुराने कानूनों को बदल कर नये क़ानून देश में लागू किए है जिससे पीड़ित को शीघ्र व पूरा न्याय मिल सके और कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित ना रहें। धायल ने बताया कि कानून यात्रा के दौरान ये प्रयासद किया जाएगा कि लोग अपने हक व अधिकार के प्रति सचेत रहकर न्याय प्राप्त कर सकें।
ये होगी कार्यक्रम की रूपरेखा…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क़ानून यात्रा के तहत विभिन्न स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ के साथ मिलकर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। आमजन, महिलाओं व छात्र छात्राओं से फेस टू फेस नए क़ानून व अधिकारों पर विस्तृत जानकारी देते हुए चर्चा की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम दर्जी, एडवोकेट गोपाल पारीक सहित अनेक क़ानूनों के जानकार शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए एडवोकेट अनिल धायल से मोबाइल नंबर 96608-01700 और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के गौरव टाडा से मोबाइल नंबर 94142-17401 पर सम्पर्क किया जा सकता है।




