May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2024। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शिक्षण संस्थानों में आयोजन हुए व विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संविधान के बारे में जानकारी दी। राजकीय सदूदेवी पारख कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस पर उपखंड मजिस्ट्रेड उमा मित्तल पहुंची व बालिकाओं को मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के संवैधानिक अधिकार का प्रयोग जरूर करने की बात कही। मित्तल ने 2007 से पहले जन्म तिथि वाली सभी छात्राओं से मताधिकार से जुडने की अपील की। उन्होंने वोट का महत्व बताते हुए नैतिक मतदान के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान नायब तहसीलदार रमेश कुमार, महाविद्यालय के सहायक आचार्य आनन्दनारायण पुरोहित कमलसिंह, श्रीमती विज्ञा, सुश्री ऋचा दत्ता, श्रीमती सीमा खड़गावत, श्रीमती प्रियंका श्रीमाली, स-लेखाधिकारी जितेन्द्र भाटी सहित पूरा स्टॉफ मौजूद रहें। वहीं राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहा भी उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व नायब तहसीलदार रमेश कुमार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। मित्तल ने विद्यार्थियों को मतदाता वोटर एप, वीएचए का महत्व समझाते हुए मतदान जरूर करने की प्रेरणा दी। पाचार्य महावीरनाथ ने विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका व मतदान की शपथ दिलवाई। प्राचार्य ने बताया कि इस दौरान वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रा ममता दर्जी व प्रियंका भादू अव्वल रही। इस दौरान विद्यार्थी व पूरा स्टॉफ कार्यक्रम में शामिल हुआ। पीएमश्री राउमावि, ताल मैदान, राबाउमावि मुख्य बाजार, सहित विभिन्न स्कूलों में संविधान के बारे में बच्चों को बताते हुए मतदान जागरूकता की शपथ दिलवाई गई। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ मनीष सैनी ने विद्यार्थियों को संविधान के बारे में जानकारी देते हुए उद्देशिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में पूरा स्टॉफ व सभी विद्यार्थी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय सदूदेवी पारख कन्या महाविद्यालय में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने बालिकाओं ने मतदान जरूर करने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि, ताल मैदान में दिलवाई बच्चों को मतदान की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास स्थिति गंगाजल मोहता राबाउप्रावि में नन्हे मुन्नों से संविधान की उद्देशिका का दोहरान करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय रूपा देवी मोहता उमावि में मनाया संविधान दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर दिखानादा में राजकीय विद्यालय में दिलवाई स्वीप शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में स्थित सरकारी स्कूल में मनाया संविधान दिवस।