May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवम्बर 2024। पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ थाने से आ रही तीन अपराध खबरें एक साथ, एक नजर में।

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने सोमवार को गश्त के दौरान नेशनल हाइवे स्थित गोस्वामी होटल के पास से एक जनें को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाही की जिसमें मोमासर बास निवासी अर्जुन को पकड़ा व आरोपी से 43 पव्वे शराब के जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है।

दुर्घटना में मामला दर्ज, शव परिजनों को सुपुर्द।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार सुबह गांव बिग्गा में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। मृतक के पुत्र दीनदयाल स्वामी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि मंगलवार सुबह उसके पिता शोभदास स्वामी गांव के सरकारी चिकित्सालय में अपना उपचार करवाने गए थे एवं करीब 10 बजे चिकित्सालय के सामने ही गांव में स्थित बालाजी शिक्षण संस्थान की बस के चालक ने बस को गफलत से चला कर उन्हें टक्कर मार दी। दीनदयाल की रिपोर्ट पर बस चालक गांव बाना निवासी मुखराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है एवं जांच एसआई धर्मपाल करेगें। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

शराब के दो अलग अलग मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब रखने के दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने गांव बिग्गा निवासी रामनिवास जाट को एवं हैडकांस्टेबल बलवीर सिंह ने कस्बे के मोमासर बास निवासी अर्जुन वाल्मिकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनो आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया।