May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2024। ग्राम पंचायतों के सरपंचो का कार्यकाल शीघ्र ही पूर्ण होने वाला है और चुनाव की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। दूसरी ओर चुनाव आयोग अपनी तैयारी पूरी करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है वहीं राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हो गई है। गांव की चौपालों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हेमनाथ जाखड़ ने शुक्रवार को पंचायत राज प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जाखड़ ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संयोजब रघुवीर सिंह, देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह की सहमति से बीकानेर देहात पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक व सदस्य नियुक्त किए है। जाखड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ संयोजक पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनिवास महिया निवासी दुलचासर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदित रहें रामनिवास पूर्व विधायक रेंवतराम महिया के पौत्र भी है। वहीं कोलायत संयोजक जेठूसिंह, लूणकरणसर लालदास स्वामी, खाजूवाला धर्मपाल बिरड़ा, नोखा में उदाराम मेघवाल को मनोनित किया गया है। वहीं सदस्य के रूप में श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व सरपंच धीरदेसर चोटियान राजकंवर व पूर्व सरपंच मणकरासर पुरबाराम मेघवाल को शामिल किया गया है। वहीं कोलायत में पूर्व सरपंच सुमन रामावत, पप्पूराम मेघवाल, लूणकरणसर में कमला नायक व हरि सारस्वत, खाजूवाला में पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप जलन्धरा, पुष्पा देवी सैन तथा नोखा में रेवंतराम शर्मा व भंवरी देवी को शामिल किया गया है। जाखड़ ने पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई देते हुए पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करने की बात कही।