






क्रमिक अनशन पर बैठे भंवरलाल की बिगड़ी तबीयत, पहुंचे डॉक्टर, कल होगी प्रशासनिक बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2024। ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग को लेकर जारी धरने पर क्रमिक अनशन के छठें दिन अनशन पर बैठे भंवरलाल प्रजापत की तबीयत बिगड़ी। यहां उपजिला अस्पताल से चिकित्सकीय दल पहुंचा और प्रजापत के स्वास्थ्य की जांच की। सोमवार को धरने पर नेक मोहम्मद भी अनशन पर रहें। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप मीणा को दिए गए ज्ञापन में मीणा ने धरनार्थियों को जानकारी दी मंगलवार दोपहर ट्रोमा के विषय में की चिकित्सा विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। धरना स्थल पर अनेक नागरिक शामिल हुए वहीं प्रशासन को ज्ञापन देने के दौरान हरिप्रसाद सिखवाल, आशीष जाड़ीवाल, मुकेश ज्यानी, राजेंद्र स्वामी, प्रकाश गांधी, मदनलाल प्रजापत, उस्मान, रामकिशन गावरिया, डूंगरराम महिया, राजू पारीक, भागीरथ दुसाद, चुन्नीलाल टाडा, गिरधारी माली, बुद्धाराम नायक, रामनिवास बाना, एडवोकेट ओमप्रकाश, गोपालराम भादू सूडसर, दीनदयाल शर्मा, ओमप्रकाश बाना, मुरलीधर शर्मा, श्यामसुंदर पारीक, बाबूलाल रेगर, पूर्णाराम नाई, मोतीराम सियाग, मालाराम शर्मा, जगदीश बाना, खालिद तंवर उपस्थित रहें।
शराबबंदी को लेकर धरना जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर संघर्षरत ग्रामीणों ने मंगलवार को भी धरना जारी रखा। धरनार्थियों ने एक स्वर में प्रशासन से शराब बंद करवाने की आवाज बुलंद की। धरने पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, गजानन्द शर्मा, चेतनराम चोटिया, केशराराम चोटिया, मुन्नीराम चोटिया, रामकिशन, सीताराम, विजयपाल चोटिया, हनुमान सांसी, रामकुमार, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।





