May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में चल रही सरकारी समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में किसानों से की जा रही अवैध वसूली को रोकने एवं वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने राजफैड के प्रबंध निदेशक, जिला कलक्टर, और उपखण्ड अधिकारी को पत्र भेजकर की है। बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में चल रही सरकारी समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में ठेकेदारों द्वारा समर्थन मूल्य पर फसल तुलाई के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। जिससे कई बार विवाद की स्थिति भी बन गई है, और जिन किसानों द्वारा सुविधा शुल्क नहीं दिया जा रहा है, उनकी मूंगफली तुलाई नहीं हो रही है। ऐसे में किसान लगातार खरीद केन्द्र की लाइनों में लगा रहता है जिससे उनके वाहनों का किराया बेवजह लग रहा है। समय पर फसल की तुलाई नहीं होने से किसानों की आगामी फसल बुवाई का समय भी निकला जा रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। बाना ने कहा कि किसानों की ये समस्या गंभीर है और प्रशासन तुरंत इस मामले में दखल देकर सख्त कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार को रोका जाए। प्रशासन द्वारा अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व खरीद में पारदर्शिता लाने की मांग की है। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा भी इस संबंध में लगातार खबरों का प्रकाशन प्रमुखता से किया जा रहा है।