






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2024। सरदारशहर रोड पर फैली बजरी को हटाने की कार्रवाई नगरपालिका द्वारा की जा रही है। पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे व क्रेन से कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पालिका के एसआई कमल किशोर ने बताया कि पालिका की क्रेन मौके पर पहुंच गई और रोड से बजरी हटवाई जा रही है। जयपुर रोड से गर्वमेंट आईटीआई कॉलेज तक पड़ी बजरी रोड से हटवा कर सड़क मार्ग साफ करवाया जा रहा है जिससे आवागमन बाधित ना हो।





