May 21, 2026
0000000000000

रक्त को बनाया स्याही, लिखा सीएम को पत्र, ट्रोमा निर्माण शुरू करवाने की उठाई मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2024। ट्रोमा सेंटर निर्माण करवाने की मांग को लेकर धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को रक्त को स्याही बनाकर सीएम को पत्र लिखा। धरनार्थियों ने ट्रोमा का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। सात जनों ने रक्त निकलवा कर पत्र लिखकर हस्ताक्षर किया। आशीष जाड़ीवाल, मुकेश ज्याणी, मदनलाल प्रजापत, राजाराम गोदारा, द्वारका प्रसाद सैनी, प्रकाश गांधी व राजेंद्र ने रक्त निकाल कर पत्र लिखा। धरनार्थियों ने नायब तहसीलदार को सीएम के नाम पत्र सौंपा। आशीष जाड़ीवाल ने बताया कि अहिंसात्मक संघर्ष जारी है व संघर्ष को तेज करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान अनेक नागरिकों ने ट्रोमा की मांग को समर्थन दिया।
गांव में शराब बंदी की मांग को लेकर धरने के 100 दिन पूरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के धरने को मंगलवार को 100 दिन पूरे हो गए है। शराब ठेके के विरुद्ध धरना अनवरत 100वें दिन जारी है। एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि ग्रामीण शांतिपूर्ण लगातार मांग कर रहें है। ग्राम पंचायत में मतदान करवाने का प्रस्ताव लेकर भी जिला कलेक्टर को भिजवा दिया गया परंतु उसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंगलवार को धरने पर रामनिवास चोटिया, सांवरमल सहू, चेतनराम, केशराराम चोटिया, बाबूलाल, लेखराम, रामकिशन, विजयपाल, कानाराम, श्यामसिंह, लालचन्द, श्रवण कुमार, रामनिवास, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।