May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-12-15 at 11.58.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2024। रविवार की खिलती धूप के साथ उपजिला अस्पताल की छत पर स्थित हॉल में रक्तदान शिविर प्रारंभ हो गया है। शिविर का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार ने किया। सारस्वत ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर व सीएम के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि श्रीडूंगरगढ़ की भूमि रक्तदाताओं की भूमि है। यहां युवा शक्ति व महिला शक्ति जरूरतमंदों के लिए रक्तदान के जिले में सबसे आगे रहते है। सारस्वत ने रविवार को उपजिला अस्पताल में पहुंच कर रक्तदान करने की अपील के साथ शिविर प्रारंभ करवाया। वहीं सुथार ने रक्तदान को महादान की श्रेणी बताते हुए युवा शक्ति से किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए रक्त दान करने का आह्वान किया। उपजिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने रक्तदान के लाभ बताते हुए कहा कि रक्तदान ना केवल किसी के प्राण बचाने में योगदान देना है बल्कि रक्तदाता के शरीर को भी स्वस्थ रखता है। डॉ एसएस नांगल ने सभी का आभार जताया। पीबीएम की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जा रहा है। सभी वक्ताओं ने शिविर सहयोगी अनिल जोशी आड़सर का आभार जताया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। शिविर के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, रमेश मूंधड़ा, सत्यनारायण स्वामी, श्रीगोपाल राठी, मनोज डागा शुरवीर मोदी, आपणो गांव सेवा समिति व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के स्वयंसेवकों सहित अनेक समाजसेवी व स्वयंसेवी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक व राज्य मंत्री ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में रक्तदाता युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने युवाओं से किया रक्तदान का आह्वान।