






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में राते कड़कड़ाती ठंड का शिकार हो गई है। सुबह खेतों में जमी ओस की बूंदे बर्फ की चादर सी नजर आने लगी है। खेतों में बर्फ की चादर सुबह 8.30 बजे तक नजर आ रही है। चूरू में तापमान 2.4 तक पहुंच गया है। चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में पाले की आशंकाए प्रबल हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी परंतु ठंडी हवाएं नागरिकों को परेशान करेगी। फिलहाल कोहरा नहीं आने की संभावना बनी हुई है। किसानों को पाले की चिंता सताएगी क्योंकि हवाओं का दबाव निम्न है और रात की ठंड से ओस जमने से फसले प्रभावित हो सकती है। गांव बिग्गा की रोही से किसान बुधाराम जाखड़, जैसलसर की रोही से मदनसिंह राजपूत व जाखासर पुराना व पुदंलसर की रोही से भी किसानों ने फोटो भेज कर ओस की बूंदे जमने की सूचना दी है।








