






महिला जज महिमा का जैन समाज ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरजेएस परीक्षा 2024 में 91वीं रैंक पर जज बनने वाली कस्बे में साधारण परिवार की युवती महिमा दुगड़ को जैन समाज द्वारा मालू भवन में रविवार को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वी सुमंगला सहित साध्वी वृंदो ने मंगलाचरण के साथ किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता एसीजेएम हर्ष कुमार ने की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी इंद्रकुमार शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों ने युवा प्रतिभाओं को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। समारोह में स्वागत उद्बोधन तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने दिया व स्वागताध्यक्षता जतनलाल पुगलिया ने की। साध्वी जीतयशा, तेरापंथ युवक परिषद मनीष नौलखा व अणुव्रत समिति मंत्री रणवीर खींची, दानदाता परिवार से समाज में नारी रत्न सम्मान प्राप्त शांता पुगिलया ने विचार प्रस्तुत किए। तेरापंथ महिला मंडल की महिलाओं ने गीतिका प्रस्तुत की। पूर्व सभाध्यक्ष विजयराज सेठिया ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। श्रीजैन श्वेताबंर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत समिति के अध्यक्षों व अतिथियों ने नव चयनित न्यायाधीश महिमा दुगड़ का सम्मान किया। समारोह का संचालन केएल जैन ने किया। मंत्री प्रदीप पुगलिया ने सभी का आभार जताया। समारोह में कन्या मंडल की बालिकाओं ने भी महिमा का सम्मान किया। कार्यक्रम में झिणकार देवी बोथरा, मंजू झाबक, तुलसीराम चोरड़िया, भीकमचंद पुगलिया, रिद्धकरण लूणिया, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, संजय बरड़िया, सत्यनारायण स्वामी, महेंन्द्र मालू,विजय जोगी, भंवरलाल दुगड़, सहित बड़ी संख्या में मौजिज नागरिक शामिल हुए।

महिला पंतजलि योग समिति की तहसील इकाई का गठन, रचना व रेणु को मिला दायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को शनशाइन स्कूल प्रांगण में महिला पंतजलि योग समिति की पदाधिकारियों ने महिला बैठक का आयोजन किया। बैठक में राज्य पूर्व कार्यकारिणी से सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता गुर्जर व बीकानेर जिला प्रभारी उमा शर्मा ने महिलाओं को नियमित योग से जुड़ने का महत्व बताया। गुर्जर ने महिलाओं को संगठन में सक्रिय होकर योग से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शरीर व मन के बढ़ते रोग, युवाओं में बढ़ रहें नशे की प्रवृत्ति पर योग द्वारा ही नियंत्रित किया जा सकता है। योग हमारे सामाजिक, नैतिक व आध्यात्मिक उन्नति का सफल मार्ग है। बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से रचना प्रजापत को तहसील श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी व रेणु व्यास को सह प्रभारी नियुक्त किया। युवती प्रभारी मोनिका सिखवाल को नियुक्त कर बालिकाओं व युवतियों को योग से जोड़ कर स्वस्थ तन मन की प्रेरणा देने का दायित्व दिया गया। राज्य व जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने निवनियुक्त पदाधिकारियों को मोतियों की माला पहना कर दायित्व सौंपा। इस दौरान अनेक महिलाएं बैठक में शामिल हुई व योग समिति से जुड़ कर योग अपनाने की बात कही।




