






बिग्गाबास रामसरा में होगी अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी क्रिकेट प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी क्रिकेट प्रतियोगिता 25 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि आड़सर के समाजसेवी अनिल जोशी होंगे तथा प्रतियोगिता का उद्घाटन तहसीलदार कुलदीप मीणा व एसबीआई शाखा प्रबंधक राकेश ओला करेंगे। प्रतियोगिता में अनेक टीमें शामिल होगी। इसमें विजेता को 31000 व उपविजेता को 15000 रूपए नगदी व ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरिज को ट्रेक सुट व ट्रॉफी दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम 9672244905 पर संपर्क कर सकते है।
बींझासर में वीर तेजाजी क्रिकेट प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर में वीर तेजाजी स्टेडियम में वीर तेजाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी 2025 से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल नैण, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य रामनारायण गोदारा करेंगे। प्रतियोगिता में उपखंड भर से खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें विजेता टीम को 41000 रूपए और चमचमाती ट्रॉफी और उपविजेता को 21000 रूपए और ट्रॉफी ये प्रतियोगिता ओपन होगी। इसमें खिलाड़ी अपनी टीम 4 जनवरी तक अपनी एंट्री दे सकते है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी 9588970078 पर संपर्क कर टीम का पंजीकरण करवा सकते है।



