






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज दिन भर की खास खबरें एक साथ – एक नजर में, देखें फोटो भी।
सेवग परिवार ने एनवीपी को प्रदान किया सेक्सन मशीन एवं सर्जीकल बैड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में चिकित्सा सेवाएं देने में सतत संलग्न सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद को कस्बे के दिवंगत टीकमचंद सेवग एवं भंवरी देवी भोजक की स्मृति में सेवग परिवार को कफ निकालने वाले सेक्सन मशीन एवं सर्जीकल बैड प्रदान किया गया है। करीब 25 हजार रुपए की लागत से प्रदान किए गए इन उपकरणों का लोकार्पण बुधवार को संस्थाभवन में हुआ। इस मौके पर दानदाता परिवार के विजसराज सेवग ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने सार्मथ्य के अनुसार सेवा में संलग्न हो जाने पर संसार में दीन-दुखीयों की सेवा संभव बताया। कार्यक्रम का संयोजन श्रीगोपाल राठी ने किया एवं बजरंग भोजक, सत्यदीप भोजक, भंवरलाल भोजक, तुलसीराम चौरडिया, केएल जैन आदि ने विचार रखे एवं संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने आभार जताया। कार्यक्रम में राजकुमार भोजक, परिषद के सयुंक्त मंत्री सुरेश कुमार भादानी भी मंचस्थत रहे एवं लालचंद, जितेंद्र, रमेश कुमार, मोहित, वैशाली, आकाँक्षा, चैनरूप, सुशील शेरडिया, सत्यनारायण स्वामी, संजय करवा, निर्मल पुगलिया, प्रेम बुच्चा, मुनीराम दुसाद, शुभकरण पारीक, बालकिशन पांडिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहले मैच में शेरूणा पुलिस की टीम ने हराया झंझेऊ को, पढें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सेरूणा में माँ ब्रह्माणी क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन फिनोवा कैपिटल के अजरूद्दीन सांखला, मोहनलाल पारीक व ओमप्रकाश बरोड़ ने किया फीता काटकर किया। क्लब के सदस्यों ने अतिथियों ने का फुलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान गांव के अनेक खेल प्रेमी युवा मौजूद रहें। उद्घाटन सत्र के बाद मैच खेले गए पहले मैच में शेरूणा पुलिस स्टेशन की टीम ने झंझेऊ की टीम को हराया।

तावणियां ने किया सुरजमल को नमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अजेय यौद्धा महाराजा सुरजमल को भाजपा नेता सुनील तावणियां द्वारा श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पाजलिं अर्पित की गई एवं तावणियां ने युवाओं को महाराजा सुरजमल से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम रखने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में युवा बजरंग जाखड़, मनोज गोदारा, मनोज जाखड़, प्रभु स्वामी, लालचंद मेघवाल कई युवा शामिल हुवे।

भादू की अगुवाई में किया जलदाय मंत्री चौधरी का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित होने वाले महाराजा सूरजमल जयंती कार्यक्रम में शामिल होने बीकानेर जा रहे राज्य सरकार में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का क्षेत्र से निकलने के दौरान गांव शेरूणा में भाजपा नेता कोडाराम भादू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इस मौके पर भादू सहित जीसुख गोदारा, पूर्व सरपंच श्रीभगवान स्वामी, राजेश बिजारणियां, भंवरलाल चाहर, मोतीराम भादू, दशरथ कूकणा आदि कार्यकर्ताओं ने चौधरी का साफा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। जलदाय मंत्री चौधरी ने पार्टी मजबूती का संदेश दिया।

श्रीडूंगरगढ़ का युवा बना जिला विजेता, अब राज्य स्तर पर होगा प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को बीकानेर के दयानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित किए गए जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रके गांव जालबसर के युवा किशन शर्मा पुत्र भंवराराम शर्मा ने कृषि उत्पादन में प्रथम स्थान एवं आशु भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर से प्रविष्ठियां हुई थी एवं विजेता बनने के बाद शर्मा अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले की और से प्रदर्शन करेगा। कृषि उत्पादन प्रतियोगिता में शर्मा ने खेती में जैविक खाद के उपयोग का वर्णन करते हुए उसके लाभ एवं प्रभाव के बारे में बताया। विजेता बनने पर बीकानेर विधायक जेठानंद एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

रामभक्तों को संभालने पहुंचें क्षेत्रवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से अयोध्या धाम की पैदल यात्रा करने पहली बार संघ गया है एवं संघ में शामिल राम भक्तों को संभालने क्षेत्रवासी रास्ते में उनसे मिल कर उत्साह बढ़ा रहे है। बुधवार को क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता साजन बोहरा, महेश बोहरा आदि इन यात्रियों से मिलने भरतपुर पहुंचें एवं भरतपुर से 54 किमी पहले उनके विश्राम स्थल पर मुलाकात की। इस कड़ाके की ठंड में भी लगातार पैदल चल रहे इन रामभक्तों का उत्साह देख जयकारे लगाए एवं मालांए पहना कर, पुष्पवर्षा कर, गांव का मीठा पान खिला कर उनकी कुशल यात्रा की कामना की।




