May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2024। अजेय महाराजा सुरजमल के 261वें बलिदान दिवस के मौके पर क्षेत्र में बुधवार को कई आयोजन किए गए। कस्बे में महर्षि दयानंद छात्रावास में, अभाविप द्वारा मोमासर में, गावं ठुकरियासर में आयोजन हुए। टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है सभी विशेष आयोजनों की सामूहिक खबर एवं फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें राजाराम मील, एमडीएस में मनाया बलिदान दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति द्वारा छात्रावास परिसर में आयोजित किए गए महाराजा सूरजमल के 261वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में अतिथि रूप में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील पहुंचें। मील ने महाराजा सूरजमल को वीरता, धीरता, उदारता, दूरदर्शिता का संगम एवं समावेशी सोच को आत्मसात करने वाली भारतीयता का सच्चा प्रतीक बताया। एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने जनकल्याणकारी सोच के साथ मजबूत रियासत की नींव रखी। कन्हैयालाल सिहाग, सुशील सेरडिया ने भी संबोधन दिया एवं श्रृद्धांजलि सभा में राजस्थान जाट महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष नीरु चौधरी, जाट महासभा सीकर के जिलाध्यक्ष अमित पुनियाँ, जाट महासभा बीकानेर जिलाध्यक्ष ईश्वरराम सिहाग, जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, ताराचन्द पायल रतनगढ़, ओमप्रकाश बाना, हरिराम सारण, बाबूलाल घिंटाला, बिरजुराम, एडवोकेट राकेश आर्य, हनुमान बाना, हरिराम पुनियाँ सहित बड़ी संख्या में समाज के मौजीज लोग मौजूद रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।


अभाविप की मोमासर इकाई ने किया अजेय यौद्धा को नमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मोमासर इकाई द्वारा बुधवार को महाराजा सुरजमल के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कृष्णा प्रजापत, नेतराम गोदारा, ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम में माया शर्मा, पलक भाटी, जयश्री सुथार, सुमन शर्मा, अंकिता सुथार, सरोज शर्मा, धन्नी, अंजू, ममता, पूजा, दानाराम मेघवाल, पुष्पेन्द्र यादव, हरिओम प्रजापत, श्रवण प्रजापत, नेतराम गोदारा, जितेन्द्र कमलिया, सुशील, कमल, सुनील प्रजापत आदि मौजूद रहे।

ठुकरियासर में बच्चों को दी प्रेरणा, बताया सूरजमल का इतिहास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को गांव ठुकरियासर की गुरुकृपा स्कूल में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन इतिहास के बारे में बताते हुए उन्हें ब्रजभूमि का रखवाला बताया गया एवं प्रेरणा लेकर धर्म एवं समाज के हित में सक्रिय रहने को कहा। बालक ओमसिंह, अंजना ने अपने सवाल रखे एंव शिक्षक हनुमानसिंह गोदारा ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सुमन गोदारा, अंकिता शर्मा, जयश्री सारस्वत ने भी विचार रखे।