May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-12-29 at 11.58.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2024। कस्बे में मालू भवन के पास स्थित कोडमदेसर व अलाय भैरव मंदिर पर रविवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए और मंत्रोच्चार के साथ ज्योत आरती संपन्न की। यहां अच्छी रौनक नजर आई और मधूर बैंड द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मौके पर ही राजकुमार गुर्जर ने मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की और श्रद्धालुओं ने नित्य पूजा अर्चना का संकल्प भी लिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार की स्वीकृति कोडमदेसर मंदिर से लेनी होगी। जिसके लिए रविवार दोपहर तीन बजे श्रद्धालु मुख्य मंदिर के लिए रवाना होंगे। थान के चारों ओर रेलिंग लगवाने का कार्य आज ही प्रारंभ करने के निर्देश कारीगरों को दे दिए गए है। यहां पुजारी प्रवीण सेवग ने ज्योत आरती करवाई है। पूजा में विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, पार्षद पवन उपाध्याय, लालचंद झंवर, अशोक बैद, अरिहंत झाबक, हेमराज भादानी, सीताराम व्यास, दुर्गाराम, हेमराज झाबक, ओमप्रकाश मल, रतनलाल सारस्वत, अशोक झाबक, बाबूलाल सेवग, राजकुमार बाफना, भैरूंदान व्यास, विनीता नौलखा, संतोष नौलखा सहित अनेक भैरव भक्त शामिल हुए। बता देवें इस भैरव थान के टूटने की आशंका से शनिवार को श्रद्धालु एकत्र हुए व इसे यथावत रखने की मांग की। वहीं आज सुबह सभी श्रद्धालुओं ने भूखंड स्वामी मंडल में शामिल राजकुमार गुर्जर का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने थान पर नित्य पूजन का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने लगाए भैरव नाथ के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मधूर बैंड ने संगीत भजन की प्रस्तुति दी।