






ग्रामीण पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के समक्ष, रखी शिक्षकों की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया के युवा सोमवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत के कार्यालय पहुंचे। युवाओं ने ज्ञापन देते हुए गांव के राउमावि में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग की। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि स्कूल में मात्र 5 शिक्षकों के भरोसे शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। जिसका खामियाजा विद्यार्थी भुगत रहें है। प्रजापत ने इस संबंध में सकारात्मक प्रयास करने की बात कही। गोदारा की अगुवाई में गांव के जयनारायण गोदारा, वार्ड पंच अशोक गोदारा, सुभाष गोदारा, सुखराम गोदारा, हेतराम गोदारा, रेवन्तराम नाई, नोरतमल जांगू, हनुमान गोदारा, मुकेश गोदारा, राकेश गोदारा, राजूराम गोदारा, श्रीराम सऊ आदि मौजूद रहें।

मोहल्लेवासी पहुंचे अधिशाषी अधिकारी के समक्ष, अतिक्रमण हटवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 21 में मोहल्लेवासी नगरपालिका पहुंचे व अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा को ज्ञापन देते हुए मोहल्ले में हो रहें अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की। मोहल्लेवासी गोल्डन तंवर की अगुवाई में पहुंचे और अधिकारी को मोहल्ले में आम रास्ते पर कब्जा कर निर्माण करवाए जाने की समस्या बताई। यहां वार्ड मघाराम सोनी, तोलाराम जोशी, संमदरसिंह राजपुरोहित, इन्द्रसिंह भाटी, सलीम काजी, छोटू काजी, राजेश सोनी, गणेश सोनी, दिलीप जोशी, विकास शर्मा, आरिफ चुनगर, अकरम चुनगर, महावीर शर्मा, अहमद चुनगर, शुभम शर्मा, अमित, मनोज सोनी, श्रवण सोनी, भंवर सोनी सहित अनेक महिलाएं भी मौजूद रही।




