May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2024। प्रदेश के हजारों कार्मिक तबादलों से बैन हटने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है उन सभी के लिए राहत भरी खबर आई है। शासन सचिव उर्मिला राजोरिया ने राज्यपाल की आज्ञा से आज्ञा पत्र जारी किया है। जिसमें राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, कॉलेज शिक्षा विभाग व तकनीकी शिक्षा विभाग को छोड़कर शेष विभागों के लिए 1 जनवरी 2025 से दिनांक 10 जनवरी 2025 तक की अवधि के लिए हटाया गया है।