May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। नए साल के पहले दिन लाखों की चोरी का पहला मामला रात 12.25 बजे दर्ज हुआ है। बिजली विभाग के ऊपनी दफ्तर से मंगलवार को एक चोर ने सात लाख से अधिक रूपयों भरा बैग चोरी कर लिया। कार्यालय के सहायक अभियंता नरेन्द्र सोनगरा ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच उनके कार्यालय के मुख्य रोकड़िया शाखा द्वारा उन्हें अवगत करवाया गया कि कार्यालय के रोकड़ शाखा में केश कलेक्शन के 710000 राशि भरा बैग किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया गया है। उसी समय वहां उपस्थित कर्मचारियों व उपभोक्ताओं से पूछताछ कर बैग का पता करने का प्रयास किया गया। परंतु बैग का कुछ पता नही चल सका है। सोनगरा ने पुलिस से अज्ञात चोर को पकड़ने व केश कलेक्शन की चोरी हुई रकम बरामद करवाने की अपील की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार को दे दी है।