






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2025। चूरू सांसद व क्षेत्र में लोकप्रिय नेता राहुल कस्वां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम के बाद वे नेशनल हाइवे पर स्थित श्रीकरणी हेरिटेज में कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ताओं से मिले। गोदारा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा द्वारा स्कूलों को बंद किए जाने, शिक्षकों के समायोजन में भारी गड़बड़ियां करने, सीकर संभाग व जीले रद्द करने का विरोध जताया गया। कस्वां से कार्यकर्ताओं ने वन नेशन वन इलेक्शन पर भी कड़ा विरोध जताते हुए चुनाव प्रक्रिया पूर्व की भांति रखने की बात संसद में उठाने की मांग भी की। कस्वां ने भाजपा को जनविरोधी सरकार बताते हुए जन जन तक इनके कारनामे पहुंचाने की बात कही। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया साफा पहना कर सम्मान किया। इस दौरान सरपंच भीखाराम जाखड़, राजेड़ू सरपंच श्रीराम गरूवा, कल्याणसर सरपंच मनोज गोदारा, प्रभुराम गोदारा, राजेश मंडा, सांवरमल गोदारा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।



