May 20, 2026
IMG-20250117-WA0052

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2025। तबादलों की चर्चा के दौर में राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 442 नर्सिंग ऑफिसरों का तबादला किया है। श्रीडूंगरगढ़ से चार नर्सिंग आफिसरों के तबादले किए गए है। यहां से राजूराम गोदारा को उम्मेद हॉस्पिटल जोधपुर, बजरंगलाल मारोठिया को लूणकरणसर, अली शेर पंवार को मेडिकल कालेज बीकानेर लगाया गया है। वहीं इस लिस्ट में नर्सिंग ऑफिसर सुनीता बुडानिया को 2 बार स्थानांतरित किया गया है। लिस्ट में 140 नम्बर पर सुनीता बुडानिया को उम्मेद हॉस्पिटल जोधपुर तो 218 नम्बर पर उप जिला चिकित्सालय लुकरण्रसर स्थानांतरित किया गया है। बता देवें इस लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ आया कोई नहीं है जबकि यहां से गए 4 कार्मिक है।