






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2025। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में स्थित गुरू हंसोजी की तपोस्थली पर हंसोजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महंत भंवरनाथ ज्याणी ने बताया कि संत सोमनाथ जी महाराज के सान्निध्य में 22 जनवरी को सुबह 9.15 बजे ध्वज पूजन व स्थापना होगी। ध्वज पूजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे। 30 जनवरी को कलश यात्रा के पश्चात भागवत कथा प्रारंभ होगी। जिसमें कथावाचक सोनियासर वाले आशाराम महाराज कथा का वाचन करेंगे। इसी दिन नव कुंडात्मक रूद्र महायज्ञ प्रारंभ होगा जो यज्ञाचार्य बृजमोहन के निर्देशन में पूर्ण होगा। 5 फरवरी 2025 को पूर्णाहुति हवन होगा व महाप्रसादी के बाद रात्रि जम्मे का आयोजन किया जाएगा। जम्मे में जसनाथी धर्मावलंबी बाणी के साथ अग्नि नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।




