






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2025। क्षेत्र में शनिवार को थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। क्षेत्र में अमन चैन की कामना के साथ कार्यभार ग्रहण करते हुए स्वामी ने टाइम्स को बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। वहीं आदतन अपराधियों की धर पकड़कर समाज को भय मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। स्वामी ने कहा कि आमजन की सुनवाई थाने में सहजता के साथ की जाएगी और अपराध पर लगाम कसने के पूरे प्रयास होंगे। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के सार्थक प्रयोग का संदेश देते हुए दुरूपयोग नहीं करने की बात भी कही जाएगी। स्वामी ने कहा कि साइबर क्राइम के प्रति आमजन में जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे। साइबर अपराधों के प्रति सावधान रहना ही क्राइम को बढ़ावा नहीं देने का श्रेष्ठ मार्ग है। स्वामी ने कहा कि साइबर क्राइम के बढ़ते दायरे को अनदेखा नहीं किया जा सकता और ऐसे में इस पर नजर रखी जाएगी। विदित रहें स्वामी पूर्व में भी यहां एसआई के पद पर सेवांए दे चुके है।



