May 21, 2026
0000000000000000

पलक को मिली स्कूटी, ग्रामीणों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काली बाई भील स्कूटी योजना में मोमासर की पलक पुत्री मदन सिंह भाटी को शनिवार को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूटी मिली। पलक ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए स्कूटी आवेदन से लेकर सभी दस्तावेज तैयार करवाने के लिए पवन सैनी का आभार जताया। युवती को व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, पवन सैनी, मुकेश नाई, दिनेश नाई, नेतराम गोदारा, कृष्णा प्रजापत ने पलक को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर की पलक को मिली स्कूटी।

जैसलसर गौशाला में मीठी लापसी भंडारे के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड से गौवंश को बचाने के लिए शनिवार को गांव जैसलसर की गौशाला में गुड़ व दलिए की मीठी लापसी के भंडारे का आयोजन किया गया। युवा मनीष गिरी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शिवशक्ति गौशाला सेवा समिति में लापसी का कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान मांगीलाल सुथार, रेवंत सिंह, भैराराम चाहर, मुन्नीनाथ जोगी, मुन्नीराम मेघवाल, मनीष गिरी, चेनाराम मेघवाल, विजय कुमार मेघवाल, पवन सारण, दिनेश चाहर, कृष्ण चाहर, कैलाश चाहर, विकास चाहर ने श्रम सेवा दी। समिति सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर गौशाला में लापसी भंडारे का आयोजन।