May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2020। प्रशिक्षु आरपीएस जरनैलसिंह द्वारा श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी के रूप में लगातार अवैध धंधों के खिलाफ कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गांव मोमासर में दो युवकों को 8 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जरनैलसिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव मोमासर पहुंची तो मुखबिर द्वारा सत्तासर-मोमासर मार्ग पर अवैध शराब बिक्री होने की जानकारी मिली। इस पर मौके पर पहुंचें तो श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आड़सर बास निवासी फुससिंह राजपूत एवं मोमासर बास निवासी राकेश सारण को अवैध शराब के 8 कार्टून के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 128 पव्वे देशी शराब के एवं 102 पव्वे अंग्रेजी शराब और 17 कैन बीयर के जब्त किए गए। दोनो जनें श्रीडूंगरगढ़ से ले जाकर गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे थे।