May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-19 at 19.42.07 (1)

भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को भाजपा ने शहर मंडल अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट राधेश्याम दर्जी को दायित्व दिया। दर्जी के पद ग्रहण के बाद बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े व फुलमालाओं से उनका स्वागत किया। दर्जी ने सभी का आभार जताते हुए सभी के सहयोग से पार्टी को मजबूत करने की बात कही। पीली टंकी के पास आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह, भवानी तावणियां, एडवोकेट गोपाल पारीक, पवन इंदौरिया, महेश राजोतिया, गज्जू माली, कन्हैयालाल स्वामी, जावेद खान, हरवीर चौधरी, सद्दाम कायमखानी, भानुप्रताप सिंह सेतिया, श्रीभगवान व्यास, राजू सुथार, दुर्गेश मारू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवाओं ने किया थानाधिकारी का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी पद पर जितेन्द्र कुमार स्वामी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीएलजी सदस्यों सहित विभिन्न संगठन व समुदायों के लोग उनका अभिनंदन करने पहुंच रहें है। रविवार शाम को गोल्डन तंवर व टीम द्वारा स्वामी को फुलमाला व साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान राजेश सोनी, तनवीर बहलीम, अहमद चुनगर, नसीब अली, आबिद बहलीम, आजम खोखर, अकरम चुंगर, असगर अली भाटी, तौफ़ीक़ बहलीम, आरिफ चुनगर, नफीद, नदीम आदि शामिल रहें। स्वामी ने सभी का आभार जताया।

जैसलसर गौशाला में डॉक्टरों के दल ने की गौवंश की जांच उपचार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर की शिव शक्ति गौशाला में रविवार को मोबाइल पशु चिकित्सालय के साथ डॉक्टरों का दल पहुंचा और गौवंश की जांच व उपचार का कार्य किया। पशु धन सहायक सुमित पूनियां ने गौशाला में प्रतिदिन गौवंश को खिलाई जाने वाली लापसी की मात्रा व पूरी तरह से ठंडी कर खिलाने की बात कही। पूनियां ने बताया कि लापसी में मिलाकर दवाइयां व पौष्टिक गोलियां दिए जाने की सलाह भी दी। गांव के सक्रिय युवा मनीष गिरी ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीणों के सहयोग से मीठी लापसी गौवंश को खिलाई जा रही है। इस दौरान मांगीलाल सुथार, शंकरलाल नाई, मुन्नीनाथ जोगी, मुन्नीराम मेघवाल, मनीष गिरी, राजूराम मेघवाल, राधेश्याम चाहर, विजय कुमार मेघवाल, पवन सारण, दिनेश चाहर, कृष्ण चाहर, कैलाश चाहर, विकास चाहर ने श्रमदान किया।

कोटासर की गौशाला में 7 मण लापसी गौवंश को खिलाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में रविवार को विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से 7 मण लापसी बनाकर गौवंश को खिलाई गई। गौशाला के सहयोगी बीकानेर के रामगोपाल गहलोत व दुलचासर के श्रीराम मारू के सहयोग से लापसी बनाई गई। मारू परिवार में बालक के जन्मदिन पर गौसेवा की प्रेरणा हरिओम सैन ने दी। हुबली प्रवासी कस्वी बेद ने गुड़ सेवा दी व सांवतसर के भंवरलाल धारणियां ने गौसेवार्थ सहयोग राशि का समर्पण दिया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए मंगलकामनाएं की। गौशाला में उपस्थित परिवारों को दुपट्टा व स्मृति चिह्न भेंट देकर सम्मानित किया।