May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2026। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही एवं क्षेत्र में 10 विभिन्न राजकीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव मनाया गया। पढ़ें सभी की सामूहिक खबर, देखें फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ शहर की बालिका स्कूल में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर में स्थित राबाउमावि में वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने विद्यालय में सांसद कोटे से दो कमरों के निर्माण करवाने के लिए प्रयास करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने विद्यालय में टीन शैड के निर्माण करवाने की घोषणा की। इस मौके पर नोडल प्रभारी डॉ मनीष कुमार सैनी, प्राचार्या पदमा कौशिक, उपप्राचार्य नवीन कुमार ने आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का अभिनंदन किया गया एवं गत सत्र की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के भामाशाह बृजलाल तावणियां, अरूण पारीक, राजेश शर्मा, कृष्णा जाट का भी सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर की राबाउमावि में राज्यमंत्री एवं पालिकाध्यक्ष रहे अतिथि।

धीरदेसर पुरोहितान में भामाशाह जोशी ने की पानी की टंकी एवं डीजिटल बोर्ड प्रदान करने की घोषणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान के राबाउमावि में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भामाशाह अनिल जोशी ने विद्यालय को पानी की टंकी एवं डिजिटल बोर्ड प्रदान करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि के रूप में पीईईओ कांता शर्मा उपस्थित रहे एवं शाला स्टाफॅ ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम संयोजन शिक्षक नौरंगनाथ ने किया एवं कार्यक्रम में हेमाराम जाट, देवीलाल पुरोहित, मेघाराम मेघवाल, मुखराम भूकर , गिरधारी सिंह पुरोहित, श्रवण सिंह, प्रभूराम सोनी, रामनारायण मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती छात्राएं।

कित्तासर में हुआ भव्य कार्यक्रम, प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि कित्तासर में शनिवार को भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। संस्था प्रधान उर्मिला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां एवं विशिष्ट अतिथि लीलाधर शर्मा रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया एवं दानदाताओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजाणा प्रेमी-मिट्टी सेवा समिति राजलदेसर के सदस्यों द्वारा बच्चों को जूते, जूराब एवं जरूरतमंद परिवारों को गर्म कम्बलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं एसडीएमसी, एसएमसी सदस्य, अभिभावक मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कित्तासर में हुआ भव्य कार्यक्रम।

जैसलसर में राष्ट्र हित के लिए सर्मपित होकर पढ़ने की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जैसलसर के राउमावि में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर पढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षाविद भीखराज जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ठा सवाईसिंह बीका, बजरंगराम चाहर, लेखराम शर्मा, चांदराम चाहर, नरेश कुमार सारस्वत, सहीराम मेघवाल, भंवरलाल नाई, सुरजाराम चाहर, भंवरलाल सुथार, गोपालराम गोदारा, तिलोकाराम जाखड़, मनीष गिरी आदि अतिथि रूप में मंचासीन रहे। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से शुरू कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आभार जताया एवं सिद्धि विनायक स्टेशनरी स्टोर द्वारा गत सत्र में कक्षा 5 से 12 तक के कक्षा टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भामाशाहों का भी सम्मान किया गया एवं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उप प्रधानाचार्य गोत्तमसिंह जांगिड़ ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, हुए पुरस्कृत।

धर्मास में जाखड़ ने प्रदान किया एक लाख का सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि धर्मास में वार्षिकोत्सव के दौरान भामाशाह शंकरलाल जाखड़ हिरावतान ने विद्यालय में पानी की टंकी मरम्मत के लिए एक लाख रुपए की घोषणा की। प्राचार्य अरिवंद तनाण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अमराराम पंवार, भंवरलाल बाना अतिथि रूप में मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं अतिथियों के हाथों से गांव में वर्ष 2024 में राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं का अभिनंदन किया गया। मंच संयोजन शिक्षक लक्ष्मीनारायण भादू एवं शारदा चौधरी द्वारा किया गया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अतिथि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धर्मास में राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं का किया गया अभिनंदन।

स्वामी के मुख्य आतिथ्य में धनेरू में उत्साह के साथ मनाया वार्षिकोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि धनेरू में सरपंच मोहन स्वामी के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं विद्यालय के भामाशाह भवानीशंकर स्वामी, शेराराम रेवाड़ व सरपचं मोहन स्वामी का अभिनंदन किया। प्राचार्य संदीप कालेर ने आभार जताया एवं कार्यक्रम संयोजन विजय सिंह रणवा ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में भव्य सजावटों के बीच हुआ वार्षिकोत्सव।

सुरजनसर में सरपंच शर्मा ने की टीन शैड़ व चारदिवारी बनवाने की घोषणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि सुरजनसर में वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि रहे सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने विद्यालय में टीन शैड़ एवं चारदिवारी बनाने की घोषणा की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में प्रतिभाओं को किया गया पुरस्कृत।

 

तोलियासर में कम्प्युटर प्रिंटर प्रदान किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव तोलियासर के वार्षिकोत्सव में गांव के भागीरथ सिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से प्रीति-चिराग सोमाणी गंगटोक द्वारा विद्यालय को 8 कम्प्युटर और प्रींटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयलाल जोगी ने की एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार मीणा रहे। प्राचार्य शिवरतन गोदारा ने आभार जताया एवं मंच संचालन रणवीरसिंह व भंवरलाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे एवं बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में बच्चों ने सांस्कृतकि प्रस्तुतियां।

कल्याणसर पुराना में संसाधन विकास हेतु ग्रामीण आए आगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामउवि गांव कल्याणसर पुराना में शनिवार को वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय में भौतिक संसाधनों के विकास हेतु ग्रामीण आगे आए एवं विद्यालय में सहयोग किया। प्रभारी पूजा गुर्जर ने बताया कि कार्यकम में सरपंच लालीदेवी, गौशाला अध्यक्ष भगवानाराम, एसडीएमसी अध्यक्ष हनुमान महिया, मॉडल स्कूल प्राचार्य योगेश शर्मा, सुरजाराम आदि अतिथि रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं संयोजन भागीरथ बाना ने किया। कार्यक्रम में स्टाफॅ रामलाल हरडू, कविता, नानूरा, अणिमा पारीक, अमरिसंह, कांता, पार्वित आदि सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर पुराना में कार्यक्रम में मौजूद रहे बच्चे एवं अभिभावक।

शहर की राबाउप्रावि डागा में जताया दानदाताओं का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर के बिग्गाबास में स्थित राबाउप्रावि डागा में छात्राओं की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यालय विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान करते हुए आभार जताया गया। संस्था प्रधान श्रवणराम सिहाग सहित स्टाफॅ आयोजन में सक्रिय रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास स्थित राबाउप्रावि डागा में जताया गया दानदाताओं का आभार।