






आदित्य को मिला जिला स्तरीय सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुश्ती खिलाड़ी आदित्य तावनियां को गणतंत्र दिवस पर बीकानेर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला स्तरीय सम्मान दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, आईजी ओमप्रकाश, बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी व जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित रहें आदित्य ने जिला एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महाराजा श्रीगंगासिंह यूनिवर्सिटी से खेलते हुए पहलवान आदित्य ने यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए कुश्ती में 61 भार वर्ग स्वर्ण पदक हासिल किया है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

श्रीकरणी गौसेवा समिति, कोटासर को मिला श्रेष्ठ गौशाला का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी गौसेवा समिति, कोटासर गौशाला को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान दिया गया। करणी स्टेडियम में आयोजित समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, आईजी ओमप्रकाश, बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी व जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने सम्मान दिया व गौशाला के प्रबंधक अगरसिंह पड़िहार ने सम्मान ग्रहण किया। यहां समिति के किशोर सिंह, मालाराम सारण, मालसिंह, मदनलाल जोशी, मूलाराम सारण सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। पड़िहार ने बताया कि गौपालन विभाग जयपुर द्वारा जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ गौशाला वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम श्रेणी में 5 हजार रूपए राशि, प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। जानकारों व परिचितों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

अरविंदसिंह शामिल हुआ कर्तव्य पथ पर परेड में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज के छात्र व एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर अरविंद सिंह शेखावत पुत्र छैलूसिंह शेखावत निवासी पुंदलसर ने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होकर गर्वित किया। अरविंद ऐसा करने वाले क्षेत्र के प्रथम कैडेट है। वहीं एनसीसी एएनओ नितिन सिंह राजस्थान कंटिजेंट में शामिल होने वाले श्रीडूंगरगढ़ के पहले एनसीसी एएनओ रहें।




