May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कृषि कार्यों के दौरान लगातार हादसे किसान परिवारों पर दुखों के पहाड़ तोड़ रहे है। यह खबर क्षेत्र के गांव ऊपनी से आ रही है जहां 42 वर्षीय किसान की मौत फसल में कीटनाशक के छिड़काव के दौरान जहर के सम्पर्क में आने से हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार गांव ऊपनी का 42 वर्षीय भीराजाराम मेघवाल 4 फरवरी की शाम करीब 4 बजे अपनी चने की फसल में कीटनाशकों का छिडकाव कर रहा था। तभी जहर चढ़ने से उसकी तबीयत खराब हो गई और दौराने इलाज 5 फरवरी को उसकी मृत्यू हो गई। इस संबध में मृतक के भाई राजूराम ने मर्ग दर्ज करवाई है।