






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2025। आवश्यकता है कि समाज के प्रति समाज के युवा अपनी जिम्मेदारी समझें एवं सामाजिक गतिविधियों, समाज के लोगों के सहयोग में सक्रिय रहे। यह आह्वान रविवार को कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में स्वामी समाज द्वारा आयोजित किए गए सीएमएचओ अभिनंदन समारोह में समाजबंधुओं ने किया। कार्यक्रम में सीएमएचओ पद पर नवनियुक्त पुखराज साध बतौर अतिथि शामिल हुए एवं अध्यक्षता ब्लॉक सीएमएचओ राजीव सोनी ने की। कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण स्वामी ने समाज के व्यक्ति के आगे बढ़ने पर सम्पूर्ण समाज को गर्वानुभुति होने की बात कही एवं युवाओं को भी समाज के अधिकारियों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के प्रति गंभीर होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान धनेरू सरपंच मोहन स्वामी ने समाज में राजनैतिक जागरूकता लाने एवं आपसी भेद मिटा कर एक जाजम पर आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ ओमप्रकाश स्वामी, अर्जनिवेश भैंरूदान स्वामी, सेवानिवृत नायब तहसीलदार ओमप्रकाश स्वामी, रामेश्वर स्वामी जाखासर, श्रीभगवान स्वामी, नानूराम स्वामी, राकेश स्वामी, दुलदास स्वामी, राजेश स्वामी, मास्टर जगदीश स्वामी, हरिराम स्वामी, जीएनएम शशीकांत स्वामी, पुरूषोतम स्वामी, बजरंग स्वामी, संतदास स्वामी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे एवं सीएमएचओ पुखराज साध का साफा, शॉल एवं अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक सीएमएचओ राजीव सोनी का अभिनंदन श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय के चिकित्सक एसएस नांगल ने किया।
मांगा स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनता क्लिनिक भी जल्द शुरू करने का आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएमएचओ पुखराज साध के श्रीडूंगरगढ़ आने पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज ड़ागा, परमेश्वर सुथार, पुनमचंद सुथार, शशीकांत राजोतिया, केके जांगीड़, फतेहसिंह जांगीड़, ओमप्रकाश गांधी, गणेशाराम कायल आदि ने भी अभिनंदन किया एवं श्रीडूंगरगढ़ में रिक्त पदों पर चिकित्सक नियुक्त करने, राजकीय चिकित्सालय में लंबे समय से खाली पड़े स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने एवं श्रीडूंगरगढ़ शहर में प्रस्तावित जनता क्लिनिकों को जल्द शुरू करवाने की मांग की। इस दौरान बालाजी कृषि स्टोर पर श्री करणी कथा आयोजन समिति द्वारा भी सीएमएचओ, बलॉक सीएमएचओ, डॉ ओमप्रकाश स्वामी, डॉ एसएस नांगल, सरपंच मोहन स्वामी का अभिनंदन किया गया।





