May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अत्यंत न्युनतम मानदेय पर कार्य करने वाली क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामने विभिन्न राजकीय नियमों एवं संसाधनों की कमी के कारण समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में गुरूवार का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने विभाग से लेकर विधायक तक ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वाली कार्यकर्ता गुरूवार को विधायक सेवाकेन्द्र, उपखण्ड अधिकारी एवं महिला एवं बाल परियोजना अधिकारी के पास पहुंचें एवं अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। ज्ञापन में इन कार्यकर्ताओं ने विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए फोन का स्तर एकदम न्युन होने के कारण उसमें विभागीय एप नहीं चल पाने एवं 5जी नहीं होने के कारण प्रतिदिन इंस्टाल-अनइंस्टाल किए जाने वाले पोषण ट्रेकर एप के नहीं चल पाने की जानकारी देते हुए खराब हो चुके फोनो को जमा करने की मांग कई बार किए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से रोष जताया है। कार्मिकों ने लंबे समय से रिचार्ज का भुगतान भी नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई एवं नए 5जी फोन के अभाव मे ऑनलाईन एफआरएस से पोषाहार वितरण, ईकेवाईसी नही कर पाने की स्थिति बताई। ज्ञापन में पोषाहार सप्लाई आंगनबाड़ी केन्द्र के समय 10 बजे से 2 बजे के बीच ही करवाने, लंबे समय से लंबीत पड़े प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के फार्म ऑनलाईन करवाने का मानदेय, समुदाय आधारित कार्यक्रमों की प्रोत्साहन राशि एवं पोषण ट्रेकर ऑनलाईन करवाने का मानदेय भी तुरंत प्रभाव से दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गंगा स्वामी, सुमित्रा, शोबा, संजू शर्मा, माया देवी, शांत, सुमन वर्मा, सुमित्रा, रामकन्या, तारा, केदारी, शांतीदेवी, सुमन, फूलां, भूरीदेवी, सावित्री, मांगी सहित 40 से अधिक कार्यकर्ताएं शामिल रही।