May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड का गांव सोनियासर मिठिया में पेयजल के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम मची हुई है और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा फोन अटेंड नहीं करने पर ग्रामीण आहत है। जिलाकलेक्टर के पानी व बिजली विभाग को फोन बंद नहीं करने व तुरन्त पेयजलापूर्ति करवाने के आदेशों की धज्जियां क्षेत्र में उड़ रही है। बुजुर्ग ग्रामीण रामेश्वर लाल पड़िहार ने आक्रोशित स्वर में कहा कि 20 दिनों से गांव के तीनों ट्यूबवेल बंद पड़े है। चौथा शहीद सिपाही हेतराम गोदारा उच्च माध्यमिक विद्यालय का ट्यूबवेल भी बंद पड़ा है। ग्रामीण गणपतराम ने नम आंखों से बताया कि पीने के पानी के लिए तरस रहें है और कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग सहित जनप्रतिनिधियों से एक हफ्ते से लगातार संपर्क करने के प्रयास कर रहें है पर फोन ही नहीं उठा रहें है। भारतीय मानवाधिकार आयोग जिला अध्यक्ष बीकानेर भंवरलाल जोशी ने कहा कि गांव में चारों ट्यूबवेल बंद है और ग्रामीण पानी के लिए तरस रहें है। जोशी ने कहा कि उच्च दरों पर आपूर्ति करवा रहें ग्रामीण परेशान है और जो नहीं खरीद रहे वो दूर दूर से सर पर पेयजल ला रहें है। गांव में स्वीकृत दो ट्यूबवेल बनाने की विभाग से क्या उम्मीद करें विभाग जो बने हुए है उन्हें दुरस्त करने की सुनवाई भी नहीं कर रहा है। गांव की महिलाएं भी खासी आक्रोशित है क्योंकि उन्हें इस समस्या को सर्वाधिक भुगतना पड़ रहा है वे प्रशासन व शासन पर संवेदनहीन होने का आरोप लगा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण पशुओं के लिए गुवाड़ में बनी खेलियों में सफाई कर पानी डलवा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में 8 नम्बर, 9 नम्बर, 10 नम्बर तीनों ट्यूबवेल बंद पड़े है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में 20 दिनों से सभी ट्यूबवेल बंद पड़े है।