






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2020। योग को स्वतंत्र विषय के रूप में मान्यता देने की मांग लगातार योग शिक्षक संघो द्वारा सरकारों से की जा रही है। इसी क्रम में आज श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने योग को अनिवार्य विषय के रूप में मान्यता दिलवाने के लिए संघर्ष प्रारम्भ किया। महासंघ के जिला प्रभारी ओम कालवा के नेतृत्व में क्षेत्र के योग शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी को ज्ञापन सौंपा। योगगुरु ओम प्रकाश कालवा ने कहा कि योग को पाठ्यक्रम में स्वतंत्र विषय के रूप में मान्यता दिए जाने व योग शिक्षको को रोजगार से जोड़ने तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को नई शिक्षा नीति में योग को शारीरिक शिक्षा के उपविषय से अलग कर अनिवार्य विषय के रूप में शीघ्र लागू करना चाहिए। कालवा के साथ सह जिला प्रभारी ओम प्रकाश भुंवाल, महिला योग शिक्षिका मंजू देवी, दीपक शर्मा, चम्पालाल छिंपा, भागीरथ पंवार, राकेश परिहार, आदुराम मेहरा भी उपस्थित रहें।



