






गौसेवार्थ आयोजित भागवत में गौशाला में 50 लाख से अधिक मिला सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नोसरिया की श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला में 10 फरवरी से जारी कथा रविवार को शोभायात्रा के साथ संपन्न हुई। कथावाचक भाई संतोषसागर महाराज ने कथा के अंत में कृष्ण सुदामा चरित्र का विस्तृत उल्लेख किया। महाराज ने सच्ची मित्रता किस प्रकार निभाई जाए का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चा मित्र जीवन की अनमोल धरोहर होता है। महाराज ने प्रत्येक सनातनी को गौसेवार्थ सहयोग देने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। अंतिम दिन गौमाताओं के लिए दानदाताओं ने मन खोलकर गौशाला में सहयोग दिया। कथा के दौरान गौशाला संघ जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने कथा में पहुंचे और गौ पंचगव्य का महत्व बताते हुए गौसेवा की प्रेरणा दी। कथा में नारायण सोमाणी सहित अनेक अतिथि पहुंचे जिनका समिति द्वारा स्वागत सम्मान भी किया गया।
युवाओं ने दी सद्प्रेरणा, 50 लाख से अधिक का मिला गौशाला में सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा के दौरान कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया का सदुपयोग करने का प्रमाण दिया। युवाओं ने अपने एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से गौशाला में 50*30 का एक टीन शेड निर्माण करवाने की घोषणा की जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप के सभी युवा सहयोग देंगे। नोसरिया के मोहनराम सारण द्वारा 20*20 के टीन शेड निर्माण की घोषणा की गई। विदित रहें कथा के दौरान एक टिन शेड व दो कमरों सहित मुख्य द्वार निर्माण की घोषणा पूर्व में की गई। खियाराम नानूराम बजरंगलाल भंवरलाल सारण द्वारा 1 लाख 11 हजार रूपए, मुलीदेवी नरसाराम सारण द्वारा एक लाख एक हजार रूपए, लालाराम रामेश्वर बाबूलाल ज्याणी द्वारा एक लाख रूपए, आसुराम सुरजाराम मानाराम श्रीराम अर्जुनराम सऊ 71 हजार रूपए, जगदीश ज्याणी व रेखाराम हरजीराम सारण, गुसाईंसर से मूलाराम भादू ने 51-51 हजार रूपए, महेश सिंह 31 हजार, गांव बाडेला के राइका समाज सहित छोटुदास स्वामी, सुरजाराम राणा, धन्नाराम ज्याणी, चोखाराम ढाका, जगदीश ज्याणी, रामलाल बावरी, लिछमणसिंह शेरसिंह जयपालसिंह गजेंद्रसिंह, भूराराम सारण, दुलाराम ज्याणी, गंगाराम ज्याणी, सोहनराम कुनणाराम बिजुराम ढाका, मूलाराम चुनाराम सारण द्वारा 21-21 हजार रूपए का सहयोग दिया गया। वहीं एक गुप्तदान, एक बाडेला से गुप्तदान सहित प्रद्युमन, मोतीसिंह, नरेन्द्र सिंह, श्यामपाल सिंह, प्रभुराम राणा, मानसिंह, चतरसिंह, डालाराम ढाका, डूंगरसिंह, रामचंद्रसिंह बीदावत, पद्मसिंह चैनसिंह विजयसिंह, कालूराम ज्याणी, कानसिंह बीदावत, पुरखाराम बावरी, भंवरलाल सारण, डूंगरराम ज्याणी, कितासर से रामेश्वर पूनियां, पारेवड़ा से लक्ष्मीनारायण केवटीया, धर्मास से मोहनी देवी, अमराराम जाखड़, गुसाईंसर से खेताराम जाखड़, राइका बास कुनणाराम सुथार ने 11-11 हजार रूपए का सहयोग दिया। वहीं भींयाराम संदरराम मोहनराम ज्याणी द्वारा 16100, बेरासर से गुप्तदान 11,500 रूपए का सहयोग दिया। इसी के साथ गौशाला में कुल 50 लाख का सहयोग गौसेवार्थ आया। गौशाला समिति ने सभी का आभार जताया।

जयघोष के साथ सूडसर से कुंभ के लिए रवाना हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में सूडसर स्टेशन से सूडसर व कोटासर का एक 30 सदस्यों का दल कुंभ स्नान के लिए रवाना हुआ। दल में शामिल महिला व पुरूष श्रद्धालुओं ने जमकर जय श्रीराम का जयघोष किया। पंडित सुनील जाजड़ा ने तिलक लगाकर स्वस्तिवाचन किया। सभी यात्रियों को फुलमालाएं पहना कर विदा किया गया। अगर सिंह कोटासर ने बताया कि दुलचासर के भागीरथ ओझा, मोडाराम जाजड़ा, ओमप्रकाश जाजड़ा, मास्टर देवीलाल छरंग, नानूराम महिया, सोहनराम महिया, मोहनराम महिया, हंसराज महिया, रामचंद्र, लालचंद महिया, भागीरथ नाई, कोजाराम कड़वासरा, शिवकुमार महिया, मनोज महिया, मालाराम नाई, जीतू सेन, मूलाराम सारण सहित महिला श्रद्धालु कुंभ संघ के रूप में रवाना हुए। सभी त्रिवेणी संगम पर आस्था की डूबकी लगाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ के श्रद्धालु लगा रहें कुंभ में आस्था की डूबकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सैंकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच कर महाकुंभ में आस्था की डूबकी लगा रहें। प्राय हर गांव सहित कस्बे के प्राय हर परिवार से यात्री प्रयाग पहुंच रहें है। वहां त्रिवेणी स्नान कर पूजा पाठ कर रहें है। सहदेवड़ा परिवार के नंदलाल मोहित कुमार आरव सोनी तीन पीढ़ी ने सपरिवार संगम पर डूबकी लगाकर विधि विधान से पूजन संपन्न किया। वहीं द्वारकाधीश इंश्योरेंस ग्रुप के रोहित बोहरा ने परिवार सहित आस्था की डूबकी लगाई।






