






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने युवाओं के लिए कई घोषणाएं की है। उन्होंने रोजगारपरक स्किल डवलमेंट के तहत विशेष प्रशिक्षण दिए जाने, रोजगार मेले लगाने की घोषणा की। इस हेतु सरकार ने 500 विवेकानंद सहायता कोष की स्थापना की है। आगामी वर्ष में 1 लाख 25 हजार पदों पर सरकारी भर्ती करने की घोषणा की वहीं निजी क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार युवाओं को रोजगार दिलवाया जाएगा। 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोटा में 150 करोड़ की लागत से विश्वकर्मा महाविद्यालय की स्थापना, 1,700 स्टार्टअप को फंडिग उपलब्ध करवाई जाएगी। खिलाड़ियों के लिए जिम, खेल मैदान निर्माण की घोषणा की। नशा मुक्त राजस्थान के लिए महाविद्यालयों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कोटा, जयपुर, जोधपुर व सीकर में युवा सहायकता केंद्र स्थापित होंगे जहां युवाओं की आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए कार्य किया जाएगा। बजट का लाइव प्रसारण विधानसभा के चैनल पर किया जा रहा है आप भी देखें लाइव बजट:-
https://www.youtube.com/live/QELtMFr3iOo?si=WDspLJcM1meKCEyQ



