






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2025। 18 फरवरी 2025 के काले दिन एक स्कूल में लापरवाही की पट्टियां टूटी और पानी की टंकी में गिरने से तीन मासूमों की मौत हो गई। मामले में जिला कलेक्टर ने स्कूल हेडमास्टर व एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। तीनों बालिकाएं 6 वर्षीय रवीना, अर्चना पुत्री बागाराम जाट व प्रज्ञा पुत्री रेखाराम जाट एक ही परिवार की थी। परिवार में मातम छा गया और आज तीसरे दिन भी परिजन अफसरों पर कार्रवाई की जिद पर अड़े धरना दे रहें है। तीनों के शव नोखा मोर्चरी में रखें हुए है। मृतक बालिका प्रज्ञा के पिता रेखाराम जाट की शिकायत पर नोखा थाने में बुधवार शाम को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने सरकारी स्कूल देवनाड़ा के हेडमास्टर संतोष, स्कूल के टीचर सुनील, सीबीईओ भंवरलाल जानू, पांचू पंचायत समिति के विकास अधिकारी जसवंत सिंह विश्नोई, केड़ली पीईईओ सूरजाराम और जिला शिक्षाधिकारी सुनील बोड़ा पर लापरवाही का आरोप लगाए है। वहीं नोखा पुलिस के हैड कांस्टेबल नथाराम ने बुधवार रात को दूसरी एफआर्इआर दर्ज कराई जिसमें पानी के टैंक निर्माण में लापरवाही के लिए पूर्व सरपंच दीपाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार चौधरी और रामलखन मीणा, पंचायत समिति नोखा के जेईएन शिवलाल चौधरी को आरोपी बनाया गया है। मामले में दो अलग अलग 10 लोगों पर आरोप लगाए गए है।



