May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2025। आज सनातन श्मशान भूमि में सप्त दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव प्रारंभ होगा। भाईश्री संतोषसागर जी महाराज द्वारा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक शिव पुराण कथा के माहात्म्य के साथ धर्मकथा का वर्णन प्रारंभ करेंगे। शिवपुराण कथा व रूद्राभिषेक का आयोजन गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा गौसेवार्थ किया जा रहा है। 26 फरवरी को शिवपुराण कथा पूर्ण होने के बाद रातभर रूद्राभिषेक पूजन प्रांरभ होगा। समिति सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है और इस रात्रि के चार प्रहर पूजन को शास्त्रों में पुण्यशाली बताया गया है। ये पूजन रात्रि 8 बजे प्रारंभ होगा व पूर्ण होने तक जारी रहेगा। गौसेवार्थ आयोजित कथा व पूजा में जुड़ने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नामांकन करवा रहें है। आप भी पूजन में शामिल हो सकते है। रात्रि चार प्रहर पूजन में भाग लेने के लिए श्रद्धालु 9413074945, 8094115451 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है। पूजा में भाग लेने के लिए नामांकन पहले कराना आवश्यक होगा। शिव पूजा बैठने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा वहीं पूजन सामग्री यजमान को साथ लेकर आनी होगी। सामग्री की सूची नामांकन के समय दे दी जाएगी। समिति द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है।